फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DM and SP inspected hotspot areas

हाथरस: हॉटस्पॉट इलाकों का डीएम व एसपी ने किया मुआयना

Fri, 26 Jun 2020 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DM and SP inspected hotspot areas
हाथरस: हॉट स्पॉट का मुआयना करते डीएम और एसपी। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में लगातार सामने आ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों को देखते हुए हॉट स्पॉट इलाकों में सैनिटाइजेशन और अन्य व्यवस्थाओं का डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार और एसपी विक्रांतवीर ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। डीएम व एसपी ने रामलीला ग्राउंड, सीकनापान गली, स्टेट बैंक वाली गली (पुलिस चौकी आगरा रोड हाथरस), वसुंधरा एन्क्लेव कॉलोनी का मुआयना किया।
डीएम ने एसडीएम सदर रामजी मिश्र को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा हॉटस्पॉट में तत्काल स्वास्थ्य परीक्षण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार में सदस्यों की संख्या, पूरा पता एवं मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार करें। जो व्यक्ति खांसी, जुकाम तथा बुखार से पीड़ित हो उनकी अलग से सूची तैयार करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जुकाम, खांसी तथा बुखार से पीड़ित व्यक्तियों की समय-समय पर जांच करते रहें। डीएम ने सभी नालियों एवं गलियों की नियमित रूप से साफ सफाई कराने एवं सैनिटाइज कराने के निर्देश ईओ नगर पालिका को दिए। डीएम ने सीओ सदर को निर्देश दिए कि हॉटस्पॉट एरिया में लगातार मुनादी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed