फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DLRC accused of demanding money, clarification sought

हाथरस : डीएलआरसी पर लगा पैसे मांगने का आरोप, स्पष्टीकरण तलब

Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: DLRC accused of demanding money, clarification sought
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में तैैनात जिला भूमि व्यवस्था लिपिक (डीएलआरसी) बाबू पर कार्य के एवज में पैसे मांगने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने लिपिक पर अभद्रता किए जाने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में डीएम के निर्देश पर एडीएम बसंत अग्रवाल ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं और लिपिक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
शिकायतकर्ता ने डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर कहा है कि डीएलआरसी बाबू संजीव राजपूत द्वारा उनका काम नहीं किया जा रहा है। कार्य करने में आनाकानी बरती जा रही है। वहीं लिपिक द्वारा उनसे अभद्रता भी की जा रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि लिपिक द्वारा काम के एवज में पैसे की मांग भी की जा रही है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर डीएम ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं। एडीएम बसंत अग्रवाल ने बताया कि डीएलआरसी की पैसे मांगने की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। लिपिक से स्पष्टीकरण भी तलब किया जा रहा है। जांच के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed