फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Divyang teenager dies in suspicious circumstances after beating

हाथरस : मारपीट के बाद दिव्यांग किशोर की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 01 Jun 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Divyang teenager dies in suspicious circumstances after beating
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुरसौटी में मंगलवार को झगड़े और मारपीट के बाद दिव्यांग युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि परिजनों की ओर से इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
कालीचरण गांव गुरसौटी में साइकिल की मरम्मत और पंचर लगाने की दुकान करता है। कालीचरण का दिव्यांग बेटा विवेक भी दुकान पर उसका सहयोग करता है। मंगलवार को गांव के निकट सिद्धार्थ नगर के रहने वाले कुछ किशोरों के साथ विवेक का झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद इन लोगों ने मिलकर विवेक और कालीचरण के साथ बुरी तरह मारपीट की। मारपीट के बाद दोपहर के समय विवेक घर चला गया।
विज्ञापन

यहां संदिग्ध हालात में उसकी मौत हो गई। विवेक के पिता कालीचरण उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। किशोर की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है, फिर भी तहकीकात कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मारपीट और झगड़े के बाद किशोर घर चला गया था। वहां उसने आत्महत्या कर ली। परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed