फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Disturbances in the list of schools, delayed allocation to teachers

हाथरस : स्कूलों की लिस्ट में गड़बड़ी, शिक्षकों को देरी से हुआ आवंटन

Fri, 19 Nov 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Disturbances in the list of schools, delayed allocation to teachers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के रिक्त पदों पर तृतीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को स्कूलों के आवंटन के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) दफ्तर परिसर में अभ्यर्थियों की भीड़ रही। लिस्ट में गड़बड़ी के चलते अभ्यर्थियों को कई घंटे के इंतजार के बाद स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। यहां पर एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे बीएसए दफ्तर में 69000 सहायक अध्यापकों की भर्ती के तहत तीसरे चरण में चयनित अभ्यर्थी बीएसए दफ्तर पहुंच गए, लेकिन यहां सचिव बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से प्राप्त स्कूलों की लिस्ट में 16 स्कूल ऐसे पाए गए, जिनमें पहले से ही दो-दो शिक्षक तैनात थे। इस कारण विभाग द्वारा स्कूलों की सूची को संशोधन के लिए ई मेल के माध्यम से सचिव बेसिक शिक्षा परिषद को भेजा गया।
विज्ञापन

इस कारण स्कूल आवंटन का अभ्यर्थियों को काफी इंतजार करना पड़ा। दो बजे के बाद संशोधित स्कूलों की लिस्ट आने पर नवनियुक्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। बीएसए शाहीन ने बताया कि शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यालयों के आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed