फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District Panchayat President and members will be sworn in on July 12

हाथरस : 12 जुलाई को होगा जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों का शपथ ग्रहण

Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: District Panchayat President and members will be sworn in on July 12
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाने के लिए 12 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी है। जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासन कार्यक्रम स्थल का निर्धारण व अन्य तैयारियों में जुट गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में विगत में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी सीमा उपाध्याय ने दो वोटों से जीत दर्ज की थी। अब शासन स्तर से जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर निर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन के निर्देश के क्रम में यहां जिला प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण कराए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से शपथ ग्रहण को लेकर कार्यक्रम स्थल का निर्धारण किया जा रहा है। जिला प्रशासन कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में शपथ ग्रहण कराए जाने को लेकर विचार-विमर्श कर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के शपथ के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण के बाद ही जिले में विकास कार्य अपनी रफ्तार पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed