फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District officials will take water and sacrifice amount of Jhari ji

हाथरस: झारी जी का जल व न्योछावर राशि लेकर जाएंगे जिले के पदाधिकारी

Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: District officials will take water and sacrifice amount of Jhari ji
हाथरस: राम मंदिर निर्माण को लेकर न्योछावर राशि का चेक लेते आरएसएस के जिला सह संयोजक। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए होने वाले भूमि पूजन में सहभागी बनने के लिए कई संस्थाएं आगे आ रही हैं। यहां जिले के स्वयंसेवक संघ के जिला सह संयोजक गोपाल कृष्ण शर्मा व विश्व हिंदू परिषद के मथुरा के विभागाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी बल्लभ कुल पुष्टिमार्गीय के शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री मथुराधीश मंदिर कोटा पहुंचे। यहां श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर मंदिर से जल और 51,000 रुपये की न्योछावर राशि का चेक श्रीराम मंदिर निर्माण के सहयोग के लिए प्राप्त किया।
मंदिर पदाधिकारियों द्वारा सभी का पीत वस्त्र पहनाकर व प्रसाद भेंटकर स्वगत किया गया। गोपाल कृष्ण शर्मा ने बताया कि प्रथम पीठ के आचार्य राम जन्मभूमि आंदोलन से प्रारंभ से ही जुड़े रहे हैं। नित्य लीलास्थल गोस्वामी श्री रणछोड़ाचार्य प्रथमेश जी महाराज के नेतृत्व में विभिन्न संप्रदायों के आचार्य ने संयुक्त रूप से श्रीराम शिला का पूजन कर अयोध्या भेजा था।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के संरक्षक ओम गुप्ता, हौसला प्रसाद शुक्ला, चित्तौड़ प्रांत के संपर्क प्रमुख राजेंद्र जैन, विहिप महानगर कोटा महानगर मंत्री सुधीर कुमार तांबी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed