फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District Magistrate inspected the dirty drain

हाथरस : जिलाधिकारी ने किया गंदे नाले का निरीक्षण

Tue, 13 Jul 2021 11:13 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Hathras: District Magistrate inspected the dirty drain
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

अलीगढ़ से निकलकर हाथरस जिले की सीमा में बहने वाले गंदे नाले का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने गंदे नाले के दोनों तरफ पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने गंदे नाले की गहराई नपवाकर देखी। परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि जिले की सीमा में बहने वाले गंदे नाले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में गिरने वालों नालों में जाली लगवाने के निर्देश दिए, जिससे अनावश्यक कचरा जैसे पॉलिथीन आदि को नाले में जाने से रोका जा सके। उन्होंने सहायक अभियंता जल निगम ओमवीर सिंह को गंदे नाले में वह रहे पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्रित कराते हुए इनकी जांच कराने और जांच के बाद रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक एके मिश्र ने बताया कि तहसील सासनी में गाटा संख्या 156,157, 270 तहसील के अंतर्गत है। ग्राम सांदलपुर में गाटा संख्या 323, 324 क्षेत्र के अंतर्गत नाले की भूमि है। पिछले वित्तीय वर्ष में नाले के दोनों तरफ कुछ पौधों का रोपण कराया गया था। इस दौरान सीडीओ आरबी भास्कर, एसडीएम विजय शर्मा, लेखपाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed