फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: District headquarters left without permission, salary stopped

हाथरस: बिना अनुमति के छोड़ा जिला मुख्यालय, वेतन रोका

Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Hathras: District headquarters left without permission, salary stopped
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिना अनुमति के जिला मुख्यालय छोड़ने को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को कारण बताओ नोटिस दिया है। डीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वेतन रोकने के भी आदेश दिए हैं।
शासन स्तर से जिला स्तरीय अधिकारियों को जिला मुख्यालय छोड़ने से पहले अपने उच्चाधिकारियों से अनुमति लिए जाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के बावजूद भी जिला स्तरीय अधिकारी इस आदेशों से बेपरवाह बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को जनगणना संबंधी कार्य को लेकर डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने दूरभाष के माध्यम से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी से संपर्क किया तो ज्ञात हुआ कि उक्त अधिकारी जिला मुख्यालय पर नहीं हैं।
विज्ञापन

वह किसी कार्य से जिला मुख्यालय से बाहर हैं। इस संबंध में जानकारी करने पर संज्ञान में आया कि उक्त अधिकारी ने जिला मुख्यालय छोड़ने के लिए किसी भी उच्चाधिकारी से अनुमति नहीं ली है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को कारण बताओ नोटिस देते हुए वेतन रोकने की कार्रवाई की है। वहीं अनुमति न लिए जाने को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed