{"_id":"63656bee8876e420347d4352","slug":"hathras-district-got-2000-mt-and-dap-manure-hathras-news-ali304033213","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: किसानों को राहत, जिले को 2000 एमटी और डीएपी खाद मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: किसानों को राहत, जिले को 2000 एमटी और डीएपी खाद मिला
Sat, 05 Nov 2022 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:15 AM IST
सार
जिले में खाद किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार शासन से खाद की मांग कर आपूर्ति कराई जा रही है। इस क्रम में शासन की ओर से लगातार रैकों से खाद की आपूर्ति जिले में कराई जा रही है।
विज्ञापन
डीएपी खाद के लिए कृभको केंद्र पर प्रतीक्षा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के किसानों को अब खाद लेने में काफी राहत रहेगी। जिले में खाद की किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से दो हजार मीट्रिक टन डीएपी की रैक मंगा ली गई है। इस खाद को सहकारी समितियों, कृभको केंद्रों व निजी विक्रेताओं के यहां पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान को अपने क्षेत्रों में ही खाद ले सकें।
विज्ञापन
जिले में खाद किल्लत को दूर करने के लिए कृषि विभाग की ओर से लगातार शासन से खाद की मांग कर आपूर्ति कराई जा रही है। इस क्रम में शासन की ओर से लगातार रैकों से खाद की आपूर्ति जिले में कराई जा रही है। जिले में आईपीएल का एक हजार एमटी और अन्य कंपनियों की एक हजार एमटी खाद मिला है।
विज्ञापन
इस खाद को जिले के सभी कृभको केंद्रों, सहकारी समितियों व निजी विक्रेताओं के यहां भेजा जा रहा है। सभी विक्रेताओं के यहां ई पॉस मशीन के माध्यम से खाद की बिक्री करने के निर्देश जारी किए हैं। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रत्येक हेक्टेयर 5 बैग देने के निर्देश जारी किए हैं, जिससे खाद को कोई व्यक्ति स्टॉक कर कालाबाजारी न कर सके। उन्होंने बताया कि खाद की आपूर्ति को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। सभी सहकारी समितियों पर मौजूद स्टॉक का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन