{"_id":"61c9ff41b361ee0510064427","slug":"hathras-distribution-of-food-grains-will-be-done-in-the-district-till-december-31-hathras-news-ali2816617112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 31 दिसंबर तक होगा जिले में खाद्यान्न का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 31 दिसंबर तक होगा जिले में खाद्यान्न का वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में आज यानि 27 दिसंबर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत खाद्यान्न का वितरण शुरू कर दिया गया है। दूसरे चरण को यह वितरण जिले में 31 दिसंबर तक होगा। जिले में खाद्यान्न का वितरण नोडल अधिकारियों की निगरानी में कराया जा रहा है।
जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने बताया कि माह दिसंबर का द्वितीय वितरण पूर्णत: नि:शुल्क होगा। समस्त अंत्योदय योजना तथा पात्र गृहस्थी योजना के समस्त राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट पांच किग्रा खाद्यान्न ( तीन किग्रा गेहूूं और दो किग्रा चावल ) नि:शुल्क वितरित कराया जाएगा। इस अवधि में ई-पॉस के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जाएगा। इन दिवसों में कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। संवाद