{"_id":"60200e478ebc3e4b667c07fb","slug":"hathras-distribution-of-food-grains-to-1-39-lakh-card-holders-in-the-district-hathras-news-ali2556601183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 1.39 लाख कार्डधारकों को हुआ खाद्यान्न का वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 1.39 लाख कार्डधारकों को हुआ खाद्यान्न का वितरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न वितरण शुरू किया गया। रविवार को खाद्यान्न वितरण के दौरान दोपहर में सर्वर में तकनीकी दिक्कतों के कारण कुछ देर खाद्यान्न वितरण प्रभावित रहा। इस बारे में राशन डीलरों ने संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी।
इसके बाद उच्चाधिकारियों ने लखनऊ वार्ता कर सर्वर में आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया। कुछ देर बाद सर्वर सुचारू रुप से संचालित हो सका। जिले में खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए पर्यवेक्षीय अधिकारियों को नामित किया गया है।
डीएसओ सुरेंद्र यादव ने बतायाकि जिले में 1.39 लाख कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण कर दिया गया है। इस बार पोर्टबिलिटी सिस्टम के माध्यम से भी कार्डधारक खाद्यान्न ले सकते हैं। खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्या को लेकर कोई भी कार्डधारक संबंधित तहसील स्तर के अधिकारियों को संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करा सकता है।