फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dispute between two sides over burial of dead body, clash in front of police

हाथरस : शव दफनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, पुलिस के सामने की नोकझोंक

Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dispute between two sides over burial of dead body, clash in front of police
कब्रिस्तान में कब्र खोदने के दौरान फावड़ा छीनता दूसरा पक्ष। संवाद - फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित कब्रिस्तान में शव दफनाने को लेकर सोमवार की सुबह एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। दोनों ने पुलिस को अपनी-अपनी समस्या बताई। इस दौरान पुलिस के सामने ही दोनों ओर से काफी नोकझोंक भी हुई।
इस दौरान मृतक पक्ष की महिलाएं भी कोतवाली पहुंच गई। विवाद बढ़ता देख मृतक की बहन कोतवाली में ही रोते हुए बेहोश हो गई। जानकारी के मुताबिक कस्बा के मोहल्ला पुराना थाना निवासी बुंदू खां के पुत्र मुकीम खान (30) की रविवार की रात अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन सोमवार की सुबह उसके शव को लेकर कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी करने लगे। वे जैसे ही कब्रिस्तान में कब्र खोदने पहुंचे वहां मौजूद दूसरे पक्ष के लोगों ने कब्र खोदने से मना कर दिया। उनका कहना था कि यह उनकी निजी जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि मृतक पक्ष के लोगों का कहना था कि यह जमीन कब्रिस्तान की है और उनके पूर्वज इसी कब्रिस्तान में दफन होते आए है। इसी को लेकर विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगी।
पुलिस के कहने पर दोनों पक्षों के लोग फिर कब्रिस्तान गए। वहां पर भी पुलिस के सामने नोकझोंक होती रही। थोड़ी देर बाद कोतवाल अतुल कुमार गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए। दूसरे पक्ष ने कोतवाल को अभिलेख दिया। इस दौरान चेयरमैन विपन वशिष्ठ भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
उन्होंने कोतवाल को बताया कि जिस स्थान पर शव दफनाने की बात चल रही है वह जमीन सरकारी है। इसके साथ उस स्थान के सरकारी होने के अभिलेख कोतवाल को दिखाए और दोनों पक्षों को शांत रहने के लिए कहा।

चेयरमैन ने कहा कि इस बार तो इस स्थान पर शव को दफना लो, इस जमीन पर किसी का कोई अधिकार नहीं है। आगे के लिए जहां उन लोगों के कब्रिस्तान हैं वहीं अपने मृतकों को दफनाएं। पुलिस की सख्ती के बाद दोनों पक्ष मान गए। पुलिस की देखरेख में कब्र खुदवाकर मृतक को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed