{"_id":"5f0220778ebc3e42d966e07c","slug":"hathras-disciples-worshiped-on-guru-purnima-hathras-news-ali237900787","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने पूजन कर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों ने पूजन कर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
हाथरस: गुरु पूर्णिमा के मौके पर गुरु का पूजन करते शिष्य।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गुरु पूर्णिमा पर्व के मौके पर रविवार को गुरु पूजन की शहर में धूम रही। शहर में कई विद्वानों के यहां सुबह से ही उनके शिष्यों का आना शुरू हो गया। शिष्यों ने परंपरा के तहत अपने गुरुओं के माथे पर तिलक कर उनकी पूजा की। गुरुओं ने शिष्यों का टीका लगाकर कलावा बांधकर उनको आशीर्वाद दिया। शहर के मंदिरों में भी गुरु पूर्णिमा उत्सव की धूम रही।
शहर के बिछुआ गली स्थित बल्लभ जी महाराज के घर सुबह से शिष्यों का आना शुरू हो गया। शिष्यों ने आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। टीका लगाकर शुभ आशीर्वाद लिया। कोरोना काल के चलते जूम एप की मदद से शिष्यों ने चरण वंदना की। इससे पूर्व ऑनलाइन अभिषेक का कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर श्यामसुंदर शर्मा बंटी, गंगाशरण मैदा वाले, पंकज खंडेलवाल, बृजमोहन, हरिओम, सीताराम अग्रवाल, वेदांश बल्लभ, गोविंद बल्लभ, नरेंद्र यूएसए, गौरीशंकर कंदोई, रूपराम आदि थे। डिब्बा गली स्थित उपेंद्रनाथ चतुर्वेदी के आवास पर पूजा कार्यक्रम हुआ।
शिष्यों ने तिलक लगाकर पूजन किया। मालिन गली स्थित स्व पं. सुरेशचंद्र मिश्र के आवास पर उनके छवि चित्र को माला पहनाकर शिष्यों ने आरती उतारी। सुरेश चंद्र गौड़ का भी शिष्यों ने पूजन किया। ओसवाल चौक निकट खाई स्थित विद्वान सुरेशचंद्र गौड़ व सीपूजी महाराज के घर भी शिष्यों का सुबह से आना जाना लगा रहा। शिष्यों ने तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी। इस मौके पर डॉ. मनोज शर्मा, गंगाशरण वार्ष्णेय, संदीप लोहिया, अजय टालीवाल, मनोज टालीवाल, प्रेम वार्ष्णेय आदि थे। रविकुंज स्थित विनोद गुरु का भी शिष्यों ने पूजा-अर्चना कर अशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शहर के मुरसान गेट स्थित राधेश्याम उदासीन आश्रम पर रमन मुनि उदासीन जी महाराज का तिलक कर आशीर्वाद लिया। अलीगढ़ रोड स्थित गायत्री पीठ पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह पर्व मनाया गया। शहर के हरि सत्संग भवन पर शिष्यों ने सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी का पूजन किया। इस मौके पर विशन स्वरूप अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, रितु अग्रवाल, बालकृष्ण खंडेलवाल, रघुराज सिंह, राजीव वार्ष्णेय, पवन बौहरे, पवन चौधरी आदि थे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर छाया गुरु पर्व, लिया अशीर्वाद
कोरोना काल के चलते अधिकांश शिष्य गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए नहीं पहुंचे। शहर के कई विद्वानों ने विभिन्न एप की मदद से अपने शिष्यों को शुभ अशीर्वाद दिया। व्हाट्सएप व फेसबुक पर गुरु पूर्णिमा पर्व के संदेशों का सिलसिला सुबह से दोपहर तक चला। बल्लभ जी महाराज ने गुरु की महिमा विषय पर ऑनलाइन प्रवचन दिए। गुरु पूजन के दौरान शिष्यों ने मास्क लगाकर पूजन किया।