फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DIOS sought clarification from 39 managers of colleges having examination centers

हाथरस : परीक्षा केंद्र वाले कॉलेजों के 39 प्रबंधकों से डीआईओएस ने मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DIOS sought clarification from 39 managers of colleges having examination centers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को सुचितापूर्ण तरीके से नकल विहीन कराए जाने के लिए जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। जिसे लेकर कलक्ट्रेट में प्रबंधकों के साथ बैठक ही गई, लेकिन इस बैठक में 39 परीक्षा केंद्रों वाले कॉलेजों के प्रबंधक शामिल नहीं हुए। जिसे लेकर डीआईओएस ने इनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा 2022 की एक बैठक जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पांच अप्रैल को कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई थी। जिसमें बोर्ड परीक्षा 2022 में बने परीक्षा केंद्रों वाले कॉलेजों के प्रबंधकों से बैठक में शामिल होने को कहा गया था। लेकिन 39 प्रबंधक बैठक में शामिल नहीं हुए। जिसे लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि परिषदीय परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्य में संबंधित प्रबंधकों द्वारा रुचि नहीं ली जा रही जो कि अत्यंत खेदजनक है। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि तो प्रबंधक बैठक में शामिल नहीं हुए हैं, उनसे कारण सहित स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन

इन कॉलेजों के प्रबंधक नहीं हुए बैठक में शामिल
- डीआरबी इंटर कॉलेज हाथरस।
- सीएलआरएन सेकसरिया इंटर कॉलेज हाथरस।
- जनता आदर्श इंटर कॉलेज रुहेरी हाथरस।
- केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी।
- लवकुश इंटर कॉलेज ततारपुर हाथरस।
- मुंशी गजाधर सिंह इंटर कॉलेज कौमरी हाथरस।
- श्री मलिखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई हाथरस।
- श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गडौला हाथरस।
- जनता इंटर कॉलेज बरसौली हाथरस।
- जनता इंटर कॉलेज सिकतरा हाथरस।
- गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
- विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज मऊ चिरायल।
-- खूवीराम स्मारक इंटर कॉलेज टीकरी कला।
-- जनता इंटर कॉलेज सहपऊ, हाथरस।
-- एमएल इंटर कॉलेज सहपऊ, हाथरस।
-- एलवीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड हाथरस।
-- केएस इंटर कॉलेज महरारा, हाथरस।
-- इंटरमीडिएट कॉलेज, कुरसंडा सादाबाद।
-- कर्णसिंह इंटर कॉलेज तसींगा।
-- महाराजा अग्रसैन कन्या इंटर कॉलेज सादाबाद।
-- विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा।
-- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस।
-- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ।
-- श्री मानकौर इंटर कॉलेज बिलारा सादाबाद।
-- कैप्टन प्यारेलाल इंटर कॉलेज मई, कजौली हाथरस।
-- हरप्रसाद मान सिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद हाथरस।
-- मोहन सिंह रतन देवी इंटर कॉलेज कुरसंडा हाथरस।
-- राजपाल सिंह इंटर कॉलेज कपसिया हाथरस।
-- महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई सादाबाद।
-- गोविंद सिंह इंटर बहरदोई आरती सादाबाद।
-- दादा मेघसिंह बघेल आदर्श पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूसामई।
-- श्रीमती किरन देवी उमावि. सरवीआबू तालिमपुर, पोरा।
-- श्रीमती अनार देवी इंटर कॉलेज वास पोहपी जारऊ, सादावाद।
-- श्री रामरतन कटारा इंटर कॉलेज कुंजलपुर।
-- मां भगवती देवी उमावि ऊंचा गांव नसीरपुर सादाबाद।
-- श्री विजयरथी सिंह क्षत्रीय इंटर कॉलेज जगीपुर सासनी।
-- अखिल कुमार इंटर कॉलेज लुटसान, सासनी।
-- बालाजी इंटर कॉलेज, पिपलगवां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed