{"_id":"62167d27b8ae747cda14fdb0","slug":"hathras-dios-gave-notice-to-29-center-administrators-hathras-news-ali2857927162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 29 केंद्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस ने दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 29 केंद्र व्यवस्थापकों को डीआईओएस ने दिया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिलेभर में बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने मांगी थी, लेकिन निर्धारित तिथि तक 64 केंद्रों द्वारा ही जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इससे नाराज डीआईओएस ने अब 29 विद्यालयों में बने केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर 25 फरवरी तक जानकारी मांगी है।
वर्ष 2022 की यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण कर निर्धारित प्रारूपों पर सूचना डीआईओएस ने मांगी थी। इसके लिए 13 फरवरी की तिथि निर्धारित थी, लेकिन इसके बाद भी 29 कॉलेजों ने सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। 64 परीक्षा केंद्रों द्वारा ही अभी तक सूचना उपलब्ध कराई गई है।
यही वजह है कि अब 29 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को नोटिस जारी कर 25 फरवरी तक सूचना विशेष वाहक से भिजवाने को कहा है। डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि सूचना उपलब्ध न कराने पर संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए ऐसे कॉलेजों के संचालक स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद