फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: DIOS and Tehsil teams will investigate the reports

हाथरस: प्रत्यावेदनों का डीआईओएस व तहसील की टीम करेंगी जांच

Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hathras: DIOS and Tehsil teams will investigate the reports
प्रत्यावेदनों का डीआईओएस व तहसील की टीम करेंगी जांच
विज्ञापन

टीमों द्वारा की गई जांच रिपोर्ट को 22 नवंबर तक किया जाएगा ऑनलाइन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने के लिए आए प्रत्योवदनों की जांच विभाग व तहसील की टीम करेंगी। जिसके तहत प्रत्यावेदन में दी गई बातों का सत्यापन होगा। 22 नवंबर के बाद सत्यापन रिपोर्ट को ऑन लाइन किया जाएगा।
जिले में शासन ने 62 कॉलेजों को यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाया है। यह केंद्र ऑन लाइन प्रक्रिया के तहत बनाए गए हैं। केंद्रों की अनंतरिम सूची पर डीआईओएस दफ्तर में 14 नवंबर तक करीब 125 प्रत्यावेदन जमा हुए हैं, जिनमें से चार दर्जन से अधिक प्रत्यावेदन खुद के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की चाह रखने वालों के हैं। इन प्रत्यावेदनों की जांच करने के लिए तहसील स्तर के अधिकारियों व विभागीय अधिकारियों की टीम गठित की गई हैं। जो अपनी रिपोर्ट डीआईओएस को देंगी।
विज्ञापन

डीआईओएस सुनील कुमार का कहना है कि प्राप्त हुए प्रत्यावेदनों की जांच के लिए टीम गठित की गईं हैं। जो कि संबंधित कॉलेजों में जाकर भौतिक सत्यापन करेंगी। 22 नवंबर के बाद सत्यापन रिपोर्ट को आन लाइन अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed