फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Diler raised the problems of farmers in Parliament

हाथरस: दिलेर ने संसद में उठाईं किसानों की समस्याएं

Wed, 16 Sep 2020 11:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Diler raised the problems of farmers in Parliament
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्रीय सांसद राजवीर दिलेर ने संसद के शून्य काल में किसान और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं को उठाया। उन्होंने इन समस्याओं की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
सांसद ने खेतीबाड़ी में लागत मूल्य को कम करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि यदि मनरेगा मजदूरों को पूर्ण मजदूरी देते हुए उन्हें खेती से जोड़ दिया जाए तो मजदूरों को निरंतर पूरी मजदूरी मिलेगी। किसान को मनरेगा के तहत सही समय पर मजदूर भी मिल जाएंगे। इससे मजदूरी में किसान की लागत की भी बचत होगी।
विज्ञापन

सांसद ने सरकार व सदन को बताया कि इस बुरे दौर में केवल खेती-किसानी ही अपनी देश की विकास दर को सुधारने में सफल रही है। विकास दर में सर्वाधिक योगदान कृषि क्षेत्र का है। भारत कृषि प्रधान देश है, इसलिए कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और संवारना तथा किसान की लागत कम करना बहुत आवश्यक है, ताकि जीडीपी में कृषि क्षेत्र में और अधिक योगदान बढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने सदन को बताया कि इससे दो लाभ होंगे। पहला किसान को समय पर नि:शुल्क मजदूर मिलेंगे। दूसरा गांवों से बेरोजगारी की समस्या समाप्त होगी। हर हाथ को काम मिलेगा तो मजदूरों का शहर की तरफ पलायन स्वत: ही रुक जाएगा। सांसद दिलेर ने कहा है कि सदन सीमित समय के लिए चल रहा है। सदन में मौका लगते ही गंभीर मुद्दों को उठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed