{"_id":"62b74ebaa2078b48d01c1af3","slug":"hathras-digital-x-ray-machine-of-chc-did-not-recover-even-in-two-weeks-sadabad-news-ali294691974","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हुई सीएचसी की डिजिटल एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हुई सीएचसी की डिजिटल एक्स-रे मशीन
विज्ञापन
हाथरस : सादाबाद में एक्सरे कक्ष के सामने लगा नोटिस बोर्ड। संवाद
- फोटो : SADABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की डिजिटल एक्स-रे मशीन दो सप्ताह में भी ठीक नहीं हो पाई है। इससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मशीन खराब होने से मरीजों को बिना इलाज कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है।
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाई वोल्टेज के चलते एक्स-रे मशीन का यूपीएस खराब हो गया था। तब से लगातार मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। शुक्रवार को नगला छत्ती की सावित्री देवी के पैर में चोट लग गई थी। उन्हें एक्स-रे कराना था लेकिन मशीन खराब होने के चलते उन्हें लौटना पड़ा।
मडनई के रहने वाले अशोक को भी बिना एक्स-रे ही लौटना पड़ा। इस मामले में टेक्नीशियन भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहे हैं। मरीजों ने एमओआईसी से शिकायत करने का भी प्रयास किया लेकिन वह अपने कक्ष में मौजूद नहीं मिले। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक मयंक बंसल का कहना है कि तीन दिन के अंदर मशीन को ठीक करा दिया जाएगा। संवाद