न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शुक्रवार को डीआईजी अलीगढ़ दीपक कुमार ने विधान सभा चुनाव-2022 की तैयारियों को लेकर बागला इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का पुलिस फोर्स व ड्रोन कैमरे के साथ निरीक्षण किया।
इससे पहले डीआईजी ने चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आरपीए, आईपीसी में की गई कार्रवाई, शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, जब्तीकरण की कार्रवाई, आदर्श आचार संहित के पालन में की गई कार्रवाई, जिला सुरक्षा योजना, पुलिस व्यवस्थापन, अभिसूचना संकलन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग, निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड 19 के निर्देशों के अनुपालन एवं क्रिटिकल/बल्नरेविल बूथों के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही आदि की पुलिस अधीक्षक ऑफिस में बैठक लेकर समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, एएसपी प्रकाश कुमार, सभी क्षेत्राधिकारी, चुनाव सेल प्रभारी मौजूद रहे। संवाद