{"_id":"610d7cf68ebc3e88d9181f3a","slug":"hathras-diet-got-one-district-one-green-champion-award-hathras-news-ali270056227","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डायट को मिला वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डायट को मिला वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड
विज्ञापन
हाथरस : डायट प्राचार्या व प्रवक्ता को प्रशस्ति पत्र देते सीडीओ। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गूगल मीट के माध्यम से शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक स्वच्छता एक्शन प्लान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका संयोजन कार्यक्रम कोआर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार दुबे, महात्मा गांधी नेशनल काउंसिल ऑफ रूरल एजुकेशन, उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया गया।
‘वन डिस्ट्रिक्ट वन ग्रीन चैंपियन अवार्ड’ से सम्मानित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आरबी भास्कर ने डायट प्राचार्या व प्रवक्ता को प्रशस्ति पत्र दिया। डायट प्राचार्य डॉ. ऋचा गुप्ता एवं जिला कोआर्डिनेटर देवराज सिंह को सम्मानित किया और प्रशस्ति पत्र दिया। यह प्रशिस्त पत्र भारत सरकार द्वारा उन्हें प्रेषित किया गया था।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को डायट से प्रेरणा लेकर अपने-अपने संस्थान में समाज उपयोगी विभिन्न मुद्दों सामाजिक समस्याओं जैसे जल संरक्षण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, जल की बर्बादी को रोकना, सौर ऊर्जा, वृक्षारोपण, सैनिटाइजेशन, हरियाली युक्त परिसर आदि विभिन्न मुद्दों पर पहल करने की जरूरत पर जोर दिया।
विज्ञापन
सभी संस्थानों को निर्देशित किया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं क्लीन इंडिया-ग्रीन इंडिया जैसे स्वच्छता के कार्यक्रमों को वरीयता प्रदान करें। अपने क्रियाकलापों में सरकार की नीतियों में स्वच्छता अभियान को शामिल करें। कार्यक्रम में डायट प्राचार्य डॉ. ऋचा गुप्ता ने अन्य संस्थाओं को अपनी संस्थानिक सामाजिक जिम्मेदारी निर्वहन करने का सुझाव दिया और खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस विषय को गंभीरता से लेने का सुझाव दिया।
डीएलएड प्रशिक्षुओं को स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। डायट प्रवक्ता देवराज सिंह (कोआर्डिनेटर ) ने विशेष रूप से कम्यूनिटी एंगेजमेंट के विभिन्न मुद्दों पर परिचर्चा की। सभी संस्थाओं ने उनका आभार व्यक्त किया। आने वाले समय में उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल करने के लिए सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम में अन्य वक्ता के रूप में डॉ. प्रतिभा भारद्वाज, प्रदीप गुप्ता ने पौधरोपण की महत्ता बताई। संवाद