{"_id":"611abf9e8ebc3e42aa75db4d","slug":"hathras-devotional-atmosphere-with-the-echo-of-satyam-shivam-sundaram-hathras-news-ali270824278","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरसः सत्यम शिवम सुंदरम की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरसः सत्यम शिवम सुंदरम की गूंज से भक्तिमय हुआ वातावरण
विज्ञापन
मेंडू रोड स्थित चौबेवाले महादेव मंदिर पर सावन के आखिरी सोमवार को जलाभिषेक करते भक्त। संवाद
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सावन के चौथे सोमवार को शिव भक्ति की धूम रही। शिवालयों में पूजा अर्चना का सिलसिला भोर की पहली किरण के साथ शुरू हुआ। दोपहर तक भक्तों ने दूध और जल से भोलेनाथ का अभिषेक किया। मंदिरों में काफी भीड़ उमड़ी। आस्था के आगे कोरोना गाइड लाइन भी भक्त भूल गए। शाम को भव्य शृंगार भी किए गए।
सावन के चौथे सोमवार को भगवान भोलेनाथ जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक किया गया। बेलपत्र, धतूरा, भांग, काले तिल, फल, फूल, फूलमाला आदि सामग्री से पूजा अर्चना की गई। सुबह से मंदिरों में पूजा करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिरों में शाम को भव्य शृंगार किए गए। ज्यादातर मंदिरों में भक्त कोरोना गाइड लाइन भूल गए।
इन शिवालयों में रही भक्तों की भीड़
सावन के पहले सोमवार को पूजा अर्चना के लिए फल, फूलमाला, बेलपत्र और अन्य पूजा सामग्री की जमकर बिक्री हुई। भक्तों ने पूजा सामग्री खरीदी। शहर के चौबे वाले महादेव, गोपेश्वर महादेव, चिंताहरण महादेव, बाबुलनाथ महादेव, भूतेश्वर महादेव, दुर्गेश्वर महादेव, भकाभैंड़ा महादेव, नमृदेश्वर महादेव, मनकामेश्वर महादेव आदि शिवालयों में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं देर शाम भी काफी लोगों ने दर्शन किए।