फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Details of vacant village panchayats in the district sent to the State Election Commission

हाथरस : जिले में खाली ग्राम पंचायतों का राज्य निर्वाचन आयोग को भेजा ब्योरा

Tue, 01 Jun 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Details of vacant village panchayats in the district sent to the State Election Commission
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ द्वारा जिले के प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के रिक्त पदों का विवरण जिला पंचायतराज कार्यालय से मांगा गया है। ऐसे में यह ब्योरा यहां से भेज दिया गया है।
जिले की 463 ग्राम पंचायतों में अभी 262 ग्राम पंचायत असंगठित हैं। जिले में कुल वार्ड 5781 हैं, जिसमें अभी 2,675 रिक्त हैं। जिले की सात ब्लॉक, जिसमें ब्लॉक हाथरस की ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 72 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायत संख्या 42 है। कुल वार्ड की संख्या 862 है। इसमें रिक्त वार्ड की संख्या 377 है। मुरसान ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की कुल संख्या 81 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायत संख्या 46 है, कुल वार्ड की संख्या 967 है, जिसमें 468 रिक्त वार्ड है।
विज्ञापन

सासनी ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 82 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायत संख्या 55 है, कुल वार्डो की संख्या 1040 है, रिक्त वार्ड की संख्या 524 है। सिकंदराराऊ ब्लॉक में ग्राम पंचायतों की संख्या 50 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायतों की संख्या 19 है, इसमें कुल वार्ड 652 है, जिसमें रिक्त वार्ड की संख्या 253 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक हसायन में ग्राम पंचायतों की संख्या 69 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायत की संख्या 37 है। कुल वार्डो की संख्या 867 है, जिसमें रिक्त वार्डो की संख्या 356 है। ब्लॉक सादाबाद में ग्राम पंचायतों की संख्या 58 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायतों की संख्या 28 है, कुल वार्डो की संख्या 752 है, जिसमें रिक्त वार्डों की संख्या 341 है। ब्लॉक सहपऊ में ग्राम पंचायतों की संख्या 51 है, जिसमें असंगठित ग्राम पंचायतों की संख्या 35 है। कुल वार्डों की संख्या 641 है, जिसमें रिक्त वार्डों की संख्या 356 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed