{"_id":"613f919d8ebc3e83aa162f22","slug":"hathras-dengue-victim-student-dies-during-treatment-hathras-news-ali273089221","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेंगू पीड़ित छात्र की उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेंगू पीड़ित छात्र की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन
हाथरस : डेंगू से मृत छात्र का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डेंगू पीड़ित एक छात्र की उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई। दस सितंबर को बुखार आने पर परिजनों ने उसे आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी योगेश उपाध्याय का बेटा सिद्धांत उपाध्याय सेंट फ्रांसिस स्कूल में आठवीं में पढ़ता था। उसे दस सितंबर को हल्के बुखार की शिकायत हुई। जिस पर परिजनों ने उसे दवा दिला दी। लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगे।
परिजन उसे 11 सितंबर को आगरा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी डेंगू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसका उपचार शुरू हुआ, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ने लगी और उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन को हुई तो उन्होंने भी छात्र की मौत पर सोमवार को शोक व्यक्त किया। संवाद