{"_id":"618c11684cc4b17de10379f1","slug":"hathras-demonstration-on-the-closure-of-delhi-s-bus-service-hasayan-news-ali277850615","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : दिल्ली की बस सेवा बंद होने पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : दिल्ली की बस सेवा बंद होने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज की बस सेवाओं को बंद किए जाने को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हसायन (हाथरस)
क्षेत्र के गांव कानऊ से दिल्ली के लिए सुबह सात व नौ बजे जाने वाली रोडवेज बस का संचालन एआरएम द्वारा बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने इसके विरोध में नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया। सीएम के नाम डाक विभाग के माध्यम व सीएम पोर्टल पर रोडवेज की बंद बस सेवा को फिर से चालू कराने और एआरएम का स्थानांतरण किए जाने की मांग की है।
श्री हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी शर्मा के नेतृत्व में कस्बा व ग्रामीण इलाके के लोगों ने कहा कि एआरएम द्वारा कस्बा से सुबह सात व नौ बजे दिल्ली जाने वाली रोडवेज बस सेवा को आए-दिन बंद किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस सेवा से स्थानीय यात्रियों को दिल्ली तक की यात्रा में काफी सहूलियत होती थी मगर एआरएम ने रक्षाबंधन की तरह इस बार दिवाली से पहले ही इस बस सेवा को बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि वह एआरएम से बस सेवा को शुरू कराने की बात करने से इसलिए डरते हैं, क्योंकि वह हाथरस के नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा कर्मियों की सिफारिश करने पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करा चुकी हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से इस सेवा को दोबारा चालू कराने की मांग की है। संवाद