फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Democracy defender fighter died, funeral was done with state honors

हाथरस : लोकतंत्र रक्षक सेनानी का निधन, राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Democracy defender fighter died, funeral was done with state honors
हाथरस : लोकतंत्र रक्षक सेनानी मुन्नालाल रावत के निधन पर शस्त्र झुकाकर सलामी देती पुलिस की गारद। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्थानीय सासनी निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी व समाजसेवी मुन्नालाल रावत का आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई और काफी लोगोें ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। बाद में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।

स्थानीय सासनी गेट निवासी 87 वर्षीय मुन्नालाल रावत पिछले कई दिन से फेफड़ों के संक्रमण से परेशान थे और उनका आगरा के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। इसके चलते उनका शुक्रवार को निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। वह लोकतंत्र रक्षक सेनानी थी। तदुपरांत राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रोटोकाल के तहत पुलिस गारद ने उन्हें शस्त्र झुकाकर सलामी दी। उनकी शवयात्रा में भी काफी लोग शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed