फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demanded the re-operation of many trains from Railway Board Chairman

हाथरस : रेलवे बोर्ड अध्यक्ष से कई ट्रेनों के फिर से संचालन की मांग की

Tue, 09 Nov 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Demanded the re-operation of many trains from Railway Board Chairman
हाथरस रेलवे जंक्शन का उद्घाटन करे पहुंचे रेलने के चेयरमैन। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रेलवे के यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेशचंद रत्न से जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने यहां लोनिवि गेस्ट हाउस में मुलाकात की और उनको रेलवे से संबंधित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। रत्न दूसरी बार कमेटी के अध्यक्ष बने हैं और उसके बाद पहली बार अपने गृह जनपद में आए। यहां उनका स्वागत भी किया गया।
रत्न से भाजपाइयों ने हाथरस किला स्टेशन के सौंदर्यीकरण की मांग की। पदाधिकारियों का कहना था कि किला स्टेशन से इन दिनों दो ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इस हिसाब से यहां सुविधाओं का अभाव है। इसके अलावा हाथरस जंक्शन स्टेशन से महानंदा, कालका, मुरी एक्सप्रेस ट्रेन का फिर से संचालन करने की मांग की।
विज्ञापन

शहर के तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज निर्माण होने के बाद फाटक को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फाटक को खोलने की मांग की। फाटक बंद होने से लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। रेलवे बोर्ड पैसेंजर कमेटी के चेयरमैन रमेशचंद्र ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द निदान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, नगर पालिका चेयरमैन आशीष शर्मा, भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, विधायक प्रतिनिधि सुनीत आर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री, मोहन वार्ष्णेय, सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू, संदीप शर्मा, ज्ञानेंद्र शर्मा आदि मौजूद थे। भाजयुमो ने जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री की अगुवाई में ज्ञापन सौंपा।

इसमें हाथरस सिटी स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की मांग की गई है। इससे पहले रत्न का रावत नगर कॉलोनी पर जोशीला स्वागत किया गया। इस मौके पर अजय रावत, अनंत वीर सोलंकी, रामगोपाल दीक्षित, भोला सिंह रावत, भूपेंद्र शर्मा, नानकचंद पचौरी, जितेंद्र तोमर, मनोज पंडित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed