फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demand from BSA to restore the stalled salary

हाथरस : बीएसए से की रुके हुए वेतन को बहाल करने की मांग

Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Demand from BSA to restore the stalled salary
बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने तीन सितंबर 2021 से 21 सितंबर 2021 एवं 22 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी द्वारा गठित जिला टास्क टीम द्वारा परिषदीय विद्यालयों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों के एक दिन के अवरुद्ध वेतन को बहाल किए जाने पर चर्चा की और कहा कि इनमें कुछ शिक्षक ऐसे भी थे, जो आकस्मिक अवकाश पर थे या अन्य प्रकार के स्वीकृत अवकाश पर (जैसे चिकित्सा, बाल्य देखभाल अवकाश) या सक्षम अधिकारी के आदेश द्वारा अन्य कार्यालयों से संबद्ध थे।

ऐसे शिक्षकों का भी वेतन अवरुद्ध कर दिया गया था। संगठन ने बीएसए से ऐसे शिक्षकों के पक्ष पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अवरुद्ध वेतन को बहाल किए जाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर, प्रांतीय सदस्य संजीव कुमार सेंगर, रविकांत वर्मा, श्रीकृष्ण उपाध्याय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed