फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Demand for redressal of problems by giving memorandum to BSA

हाथरस : बीएसए को ज्ञापन देकर की समस्याओं के निराकरण की मांग

Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Demand for redressal of problems by giving memorandum to BSA
हाथरस : बीएसए को ज्ञापन देते शिक्षक संघ के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक शिक्षकाओं की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व संघ की बैठक शिक्षक भवन पर हुई। इसमें शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले में वर्ष 2016 से कोई भी पदोन्नति नहीं की गई है, जिससे प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापक के सैकड़ों पद रिक्त हैं। प्रदेश सरकार के शिक्षामंत्री सतीशचंद्र द्विवेदी द्वारा भी पादोन्नति की मंशा पूर्व में जाहिर की गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद भी कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई है। शिक्षिकाओं के बाल्य देखभाल अवकाश लगातार निरस्त किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसकी स्वीकृति कराने की मांग की गई। अन्य समस्याओं को भी बीएसए के सामने रखा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा, संतोष शर्मा, योगेंद्र शर्मा, वीरेंद्र सिंह, प्रभाकर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed