{"_id":"639cae04b7186220851ce94b","slug":"hathras-demand-for-early-arrest-of-those-accused-of-attack-on-ration-dealer-hathras-news-ali307098833","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : राशन डीलर पर हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : राशन डीलर पर हमले के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
हाथरस : कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे राशन डीलर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के परसारा में राशन डीलर के पुत्र व एक कार्डधारक को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले भर के राशन डीलरों ने जिलाधिकारी के नाम प्रभारी अधिकारी (ओसी) कलेक्ट्रेट आशुतोष सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) सहित गंभीर धाराएं लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि राशन डीलर लियाकत अली सरकारी उचित दर विक्रेता परसारा पिछले तीन दशक से इस काम से जुड़े हैं। वह अपनी राशन की दुकान पर पुत्रों के सहयोग से कार्डधारकों को राशन वितरण कर रहे थे। गांव के जितेंद्र नामक व्यक्ति पर दो यूनिट का राशन कार्ड है, लेकिन यह कार्डधारक 50 किलो गेहूं की मांग करने लगा।
जब डीलर को समझाया गया तो कार्डधारक गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी अपने साथ अपने भाई व गांव के कुछ लोगों लेकर आया और तमंचे से फायरिंग कर दी। इसमें राशन डीलर के दो पुत्र भी घायल हो गए। पदाधिकारियों ने कहा कि इस घटना से सभी राशन डीलरों में रोष है।
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी और सरकारी कार्य में बाधा डालने, गैंगस्टर एक्ट और एनएसए जैसी गंभीर धाराओं को मुकदमे में बढ़ाने की मांग की है। इस मौके पर जितेंद्र सागर, विमल उपाध्याय, भानुप्रताप, अरविंद्र चौहान आदि मौजूद थे। संवाद