फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras defeated Noida in RCL Cricket Cup

RCL Cricket Cup: हाथरस ने नोएडा को हराया, अनुज मैन ऑफ द टूर्नामेंट, गजेंद्र रहे बेस्ट बॉलर

Sun, 17 Dec 2023 11:05 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 17 Dec 2023 11:05 PM IST
सार

हाथरस के डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर आरसीएल क्रिकेट कप के फाइनल में माही इलेवन हाथरस ने फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब नोएडा को हराया।

विज्ञापन
Hathras defeated Noida in RCL Cricket Cup
विजेता ट्रॉफी के साथ माही इलेविन हाथरस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस के डीआरबी इंटर कॉलेज के मैदान पर राजपूत राइडर और हाथरस जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित आरसीएल क्रिकेट कप का फाइनल 17 दिसंबर को माही इलेवन हाथरस व फ्रीडम स्पोर्ट्स क्लब नोएडा के बीच खेला गया। इसमें माही इलेवन ने नोएडा को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने विजयी टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन


फाइनल मुकाबले में माही इलेवन ने टॉस जीत कर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। नोएडा की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित बीस ओवर में दस विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसमें विकास लोहिया ने चार चौके और चार छक्कों की मदद से 20 गेंद में सर्वाधिक 44 रन बनाए। माही इलेवन की तरफ से अंकुश नागर ने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही इलेवन हाथरस ने 14वें ओवर में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


माही इलेवन हाथरस की तरफ से सत्यम ने चार छक्के व पांच चौकों की मदद से 30 गेंद में नाबाद 58 रन बनाए। नोएडा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गुरमुखी ने चार ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार सत्यम को दिया गया। अंतिम मुकाबले में अंपायरिंग विशाल उपाध्याय और नितिन मिश्रा ने की। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का इनाम अनुज कुमार, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का इनाम गजेंद्र कुशवाहा और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का इनाम अनुज कुमार को दिया गया।

मुख्य अतिथि नवागत पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल का अनिल वर्मा माही और राजपूत राइडर्स की पूरी टीम ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर रवि ठाकुर, विशाल ठाकुर, राहुल ठाकुर, मुकेश ठाकुर, राजेश शर्मा, पचौरी, सौरव गिन्ना, गौरव पचौरी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed