{"_id":"5dc9aa4b8ebc3e5b5d748b59","slug":"hathras-decrease-in-target-after-more-arrival-of-paddy-hathras-news-ali218531871","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: धान की अधिक आवक के बाद लक्ष्य में आई कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: धान की अधिक आवक के बाद लक्ष्य में आई कमी
विज्ञापन
हाथरस की मंडी समिति में लगा धान का ढेर।
- फोटो : HATHRAS
पिछले वर्ष से छह हजार क्विंटल कम खरीदा धान
पिछले वर्ष अक्तूबर में अब तक खरीदा गया था 2.55 लाख क्विंटल धान
भाव घटने से मंडी प्रशासन परेशान, बाजरा ने भी मारी उछाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस मंडी में इस बार धान की आवक तो ठीक-ठाक रही है, लेकिन अब तक धान की कुल खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले कम हुई है। पिछले साल अक्तूबर की अपेक्षा इस साल अब तक करीब छह हजार कुंतल धान मंडी में कम आया है। बाजरा की खरीद में भी तेजी आई है। धान का लक्ष्य गिरने से मंडी अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस मंडी में अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में धान की खरीद शुरू हुई थी। साढ़े 26 सौ से 2,800 रुपये कुंतल तक धान की बिक्री हुई। सरकारी केंद्रों पर जरूर धान की आवक कम हुई है। इस कारण केंद्र प्रभारी परेशान हैं। हाथरस मंडी में पिछले वर्ष अक्तूबर माह में दो लाख 55 हजार कुंतल धान आया था। इस बार धान की आवक अधिक होने के बाद मात्र दो लाख 49 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। पिछले साल की अपेक्षा करीब छह हजार कुंतल धान खरीद कम हुई है।
अक्तूबर माह में पिछले साल बाजरा की 16 हजार कुंतल खरीद हुई थी, जो इस बार कई गुना बढ़ने के साथ 61 हजार कुंतल पर पहुंच गई है। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह कहना है कि दिवाली के आसपास धान कम आया था। इस कारण खरीद कम हुई है। हालांकि बाजरा की आवक अधिक हुई है।