फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Death of youth in suspicious circumstances, family charged with murder

हाथरस: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 08 Mar 2020 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Death of youth in suspicious circumstances, family charged with murder
हाथरस: हसायन के नगला अड़ू में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर लगी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हसायन क्षेत्र के गांव नगला अडू में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इसी क्षेत्र के गांव सिकतरा का रहने वाला यह युवक अपनी मौसी के यहां नगला अड़ू में रहता था। परिजन जब उसे लेकर जिला अस्पताल लेकर आए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि जमीन हड़पने के लिए इस युवक की हत्या उसकी मौसी के ही परिवार के लोगों ने की है।
हसायन थाना क्षेत्र के गांव सिकतरा निवासी प्रेमपाल सिंह (45 वर्ष) पुत्र मेवाराम अविवाहित था और वह लंबे समय से अपनी मौसी के यहां नगला अडू में रहता था। शनिवार को संदिग्ध अवस्था में उसकी मौत हो गई। ऐसा प्रतीत होता था कि जहरखुरानी से उसकी मौत हुई है। उसके चचेरे भाई व अन्य लोग उसके शव को जिला अस्पताल लेकर आए तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रेमपाल के चचेरे भाइयों का आरोप था कि जमीन को हड़पने के लिए प्रेमपाल के नगला अडू के रिश्तेदारों ने ही उसकी हत्या की है। इन लोगों ने इस बारे में कार्रवाई हेतु हसायन थाना पुलिस को सूचित किया, जबकि शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवा दिया।

हाथरस: मृतक प्रेमपाल सिंह का फाइल फोटो।

हाथरस: मृतक प्रेमपाल सिंह का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed