{"_id":"61c0cbdfbfc99d725552fef9","slug":"hathras-death-of-old-man-putting-tripal-on-poultry-farm-due-to-current-hathras-news-ali2810854152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुर्गी पालन फार्म पर त्रिपाल डाल रहे वृद्ध की करंट से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुर्गी पालन फार्म पर त्रिपाल डाल रहे वृद्ध की करंट से मौत
विज्ञापन
हाथरस : मृतक रामचरण गोला का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर इलाके के कलवारी में मुर्गी पालन फार्म पर तिरपाल डालते वक्त एक वृद्ध को करंट लग गया, जिससे वह बेहोश हो गए। यह देखकर उनके परिवार के लोगों के होश उड़ गए। वृद्ध को आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
आगरा रोड पर कलवारी निवासी भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डॉ. आरसी गोला का गांव में ही मुर्गी पालन है। इसकी देखभाल उनके पिता रामचरण गोला पुत्र (82 वर्ष) करते थे। रविवार को ठंड अधिक थी, इसलिए रामचरण गोला मुर्गी फार्म के ऊपर तिरपाल डाल रहे थे। इस बीच वहां जाल में करंट आ गया, जिससे उनको करंट लग गया और वह बेहोश हो गए।
इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तुरंत ही रामचरण उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस पहुंच गई। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।