फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Deadly attacked when asked for money withdrawn from purse

हाथरस : पर्स से निकाले पैसे वापस मांगे तो किया जानलेवा हमला

Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Deadly attacked when asked for money withdrawn from purse
हाथरस : गांव नगला बेरिया में झगडे़ में घायल लोगों का जिला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के गांव नगला बेरिया में पर्स से निकाले पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक की बचाव में आए उसके पिता व पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। यहां से युवक को गंभीर हालत में अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने आरोपी पक्ष के एक युवक को हिरासत में लिया है।
जलेसर रोड स्थित गांव नगला बेरिया निवासी उमेश के पर्स में दो हजार रुपये थे। उन रुपयों को पास के घर में रहने वाला एक युवक निकाल कर ले गया। जब उमेश ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उमेश के पिता रघुवीर व उसकी पत्नी सीमा उसे बचाने के लिए आएं तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद वहां काफी हंगामा हुआ। मारपीट में उमेश, उसके पिता रघुवीर और पत्नी सीमा घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया, जहां से उमेश को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed