{"_id":"6251ce3e277c0823e0749dc7","slug":"hathras-dead-body-of-youth-missing-from-home-found-in-farm-fear-of-murder-hathras-news-ali2889202181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : घर से लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : घर से लापता युवक का शव खेत में मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी के निकट खेत में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव की शिनाख्त सिकंदराराऊ के मोहल्ला शीशनगर निवासी समीर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समीर के परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।
सिकंदराराऊ के मोहल्ला शीशनगर निवासी अनवर का 26 साल का बेटा समीर शुक्रवार की दोपहर को अपनी पत्नी से 500 रुपये लेकर घर से निकला था, लेकिन देररात तक वह घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसे इधर-उधर काफी तलाशा भी, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इधर, शनिवार की सुबह हाथरस जंक्शन के गांव रतनगढ़ी के निकट खेत में समीर का शव पड़ा मिला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोग भी आ गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का कहना है कि मृतक करीब सात माह पूर्व चोरी के मामले में जेल से रिहा होकर आया था। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे और शव के पास ही उसका मोबाइल फोन पुलिस को मिला है। कोतवाली हाथरस जंक्शन प्रभारी रीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। समीर नशे का आदी था। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद