{"_id":"62c1d45f4d593d2d5344cc43","slug":"hathras-dead-body-of-youth-found-on-railway-track-hathras-news-ali2952680129","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे सासनी के गांव सुसायत कलां निवासी दुकानदार का शव रविवार की दोपहर को मथुरा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिवार व गांव के लोगों की पोस्टमार्टम हाउस पर भीड़ लग गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
सासनी क्षेत्र के गांव सुसायल कलां निवासी ज्वाला सिंह सोलंकी के 45 साल के बेटे राकेश कुमार अलीगढ़ रोड हनुमान चौकी पर मिठाई की दुकान करते हैं। रविवार की दोपहर को करीब तीन बजे वह घर से खाटू श्याम जाने की बात कहकर बाइक पर निकले थे। दोपहर तीन बजे छोटे भाई नरेश कुमार से फोन पर बात हुई तो उनको सिटी रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने बात बताई। भाई की शाम को करीब छह बजे बात हुई तो उस वक्त उन्होंने गाड़ी में बैठकर चलना बताया, लेकिन रविवार की सुबह मथुरा रोड स्थित श्रीराम पेट्रोल पंप के पास रेलवे लाइन पर लोगों को शव दिखाई दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे मेें ले लिया। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त राकेश कुमार सोलंकी पुत्र ज्वाला सिंह सोलंकी निवासी सुसायत कलां थाना सासनी के रूप में हुई। उसके परिजन व गांव के लोग पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। यहां महिलाओं को रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। राकेश का शव रेलवे लाइन पर कैसे पहुंचा, यह बात सोच-सोचकर परिजन परेशान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।