फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of woman found in closed house, fear of murder

हाथरस: बंद मकान में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of woman found in closed house, fear of murder
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की गोकुलधाम कॉलोनी के एक बंद मकान में महिला का सड़ा हुआ शव मिला। उसके हाथ बंधे हुए थे और घर का सामान बिखरा पड़ा था। मकान के अंदर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला घर में अकेली ही रह रही थी और चार वर्ष पूर्व उसका तलाक हो चुका था।
हाथरस गेट क्षेत्र के गोकुलधाम कॉलोनी स्थित चरण सिंह के मकान में उनकी 40 वर्षीय बेटी सुषमा अकेली रहती थी। वह तलाकशुदा थी। इस दौरान उसकी मां भी उसके साथ रहती थी, लेकिन कुछ समय पूर्व उसकी मां अपने पति के घर जयपुर चली गई थी। तब से सुषमा अकेली घर पर रह गई। पिछले दो दिन से इस घर में कोई गतिविधि नहीं हो रही थी और यह महिला पड़ोसियों को भी नहीं दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर शाम को कुछ लोगों ने इस घर से काफी तेज बदबू महसूस की तो वहां भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने जब घर में देखा तो इस महिला के दोनों हाथ बंधे हुए थे और घर का सामान अस्त-व्यस्त था। घर का पिछला दरवाजा खुला हुआ था। देखने से ही सपष्ट लगता था कि उसकी हत्या की गई है। कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट के अलावा अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी गौरव बंसवाल और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। इस सिलसिले में एएसपी सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि यह तो स्पष्टट है कि इस महिला की हत्या की गई है, लेकिन हत्या क्यों की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है। यह महिला तलाकशुदा थी। वहीं कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा का कहना है कि फिलहाल तो यह हत्या का ही मामला है। पूरे मामले को लेकर तहकीकात की जा रही है। घटना की सूचना महिला के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed