फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dead body of old man guarding fish found in pond

हाथरस : तालाब में मिला मछली की रखवाली कर रहे वृद्ध का शव

Mon, 06 Dec 2021 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dead body of old man guarding fish found in pond
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी के निकट नया नगला में मछली की रखवाली कर रहे वृद्ध का शव तालाब में मिला है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, परिवार के लोगों ने वृद्ध की हत्या का आरोप लगाया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी छीतरमल (60) पुत्र सांवले नगला उम्मेद निवासी बच्चू पुत्र सांवलिया के रहना रोड नया नगला के पास तालाब पर मछली की रखवाली करते थे। वह वहीं कमरे में रहते थे। रविवार की सुबह परिवार का सदस्य उनको दूध देने के लिए गया तो उसके होश उड़ गए, छीतरमल के कमरे में कपड़े आदि जले पड़े थे।
विज्ञापन

शव तालाब में पड़ा हुआ था। इसकी जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उनके होश उड़ गए और तालाब पर पहुंचे। सूचना के बाद इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन वृद्ध की हत्या किए जाने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed