{"_id":"5e63ee1e8ebc3eeb513f57fd","slug":"hathras-dead-body-killed-in-broad-daylight-dead-body-tied-to-cot-hathras-news-ali228636995","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दिन दहाड़े वृद्धा की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दिन दहाड़े वृद्धा की हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव
विज्ञापन
हाथरस: तमना गढ़ी में वृद्धा की हत्या के बाद मौके पर मुआयना करते एसपी गौरव बंसवाल।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी तमना में शनिवार को एक वृद्धा की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला और एक हाथ बंधा हुआ था। गले पर चोट के निशान थे और देखने से ऐसा प्रतीत होता था कि जैसे गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। महिला बेहद गरीब परिवार की थी। घटना के बाद सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर एसपी, सीओ सिटी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आखिर वृद्धा की हत्या की वजह क्या रही, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।
शहर से सटे गांव गढ़ी तमना निवासी जसोदा देवी (60 वर्ष) पत्नी गुलाब सिंह की शादी तो मथुरा जिले के गांव धानी में हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके पति ने उसे छोड़ दिय था तो काफी वर्षों से वह अपने बेटे गोपाल के साथ अपने मायके गढ़ी तमना में ही रहती थी। जसोदा देवी का बेटा गोपाल यहां मंडी में पल्लेदारी करता था। दोनों मां-बेटे काफी गरीबी की स्थिति में रहते थे और जिस कमरे में यह रहते थे, वह भी कच्चा ही बना है। यहां से सीढ़ियां भी खुली हैं।
शनिवार की सुबह गोपाल मंडी में काम करने के लिए चला गया। शाम को जब वह वापस लौटा तो उसे घर का दरवाजा बंद मिला। इस पर जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। इस पर जब लोग सीढ़ी आदि के रास्ते से अंदर गए तो वहां जसोदा देवी का शव चारपाई पर पड़ा था। गर्दन पर चोट के निशान थे और एक हाथ इसी चारपाई से बंधा था। देखने से लगता था कि गला घोंटकर हत्या की गई है। शरीर पर आभूषण भी नहीं था। देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट मनोज शर्मा व सीओ सिटी रामशब्द यादव भी पहुंच गए। बाद में पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। एसपी गौरव बंसवाल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और तभी मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस अन्य पहलुओं को देखते हुए भी जांच कर रही है।