{"_id":"62756c7b8360ef5346188516","slug":"hathras-de-addiction-center-operators-accused-of-killing-a-young-man-hathras-news-ali2909386124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर लगाया युवक की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर लगाया युवक की हत्या का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
कस्बे के कश्यप नगर इलाके के रहने वाले एक युवक की आगरा के कालिंदी विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक के परिवार वालों ने कोतवाली में केंद्र संचालकों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
कस्बे के कश्यप नगर निवासी मुकेश कुमार शराब पीने का आदी था। परिवार वाले इसे लेकर परेशान थे। परिजनों ने गूगल की मदद से नशा मुक्ति केंद्र से संपर्क किया। परिजनों ने मुकेश को शराब की लत छुड़ाने के लिए आगरा के कालिंदी विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया। इसके बदले 4500 रुपये भी जमा किए गए। बृहस्पतिवार को केंद्र संचालकों ने मुकेश की तबियत खराब होने की जानकारी परिजनों को दी थी।
यह भी बताया था ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित हॉस्पिटल में उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलते ही मुकेश के परिजन आगरा स्थित हॉस्पिटल में पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने बताया कि मुकेश की मौत हो चुकी है। यह जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा करने वाले लोगों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया। मुकेश के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाना एत्माद्दौला में तहरीर दी है। संवाद