{"_id":"65243db69204d717c40b5dc6","slug":"hathras-dauji-fair-ends-with-fireworks-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: आतिशबाजी के साथ दाऊजी मेले का समापन, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: आतिशबाजी के साथ दाऊजी मेले का समापन, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
Mon, 09 Oct 2023 11:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:21 PM IST
सार
कई विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में हुए कार्यक्रमों के संयोजकों और व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सामापन समारोह में संयोजक काे सम्मानित करतीं विधायक व डीएम
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज का 9 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस मौके पर जोरदार आतिशबाजी की गई। कई विद्यालयों की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेले में हुए कार्यक्रमों के संयोजकों और व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला समापन कार्यक्रम सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, डीएम अर्चना वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा शरद महेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि राजेश उर्फ गुड्डू, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, एडीएम डॉ. बसंत अग्रवाल, एडीएम न्यायिक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम, एसडीएम सदर रवींद्र कुमार, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, डीएम स्टेनो शीलेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार वर्मा एवं सम्मानित प्रबुद्धजनों, मेले में विभिन्न विधाओं में आयोजित कार्यक्रमों के संयोजकों, मेले के दौरान विशेष योगदान करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी चतुर सिंह व महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला सूचना पर्यटन अधिकारी, मेला लिपिक सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।