{"_id":"5ef795e48ebc3e430f3f7c63","slug":"hathras-daughters-win-the-up-board-exam-once-again-hathras-news-ali2372356127","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एक बार फिर से यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एक बार फिर से यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक बार फिर से बेटियों ने दिखा दिया कि वह किसी से कम नहीं हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में बेटियों ने कमाल कर दिखाया है। हाईस्कूल में बेटों से 8.75 फीसदी बेटियां अधिक पास हुईं, जबकि इंटरमीडिएट में बेटियां बेटों से 14.89 प्रतिशत आगेे रहीं।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया तो छात्राएं काफी खुश नजर आईं। खुश होती भी तो क्यों नहीं, वह छात्रों से अधिक पास जो हुईं थी। हाईस्कूल के टॉप टेन में छह और इंटरमीडिएट के टॉप टेन में नौ बेटियों ने जगह बनाई, लेकिन ऑल ओवर परीक्षा परिणाम में बेटियां आगे रहीं। हाईस्कूल में 76.83 छात्र पास हुए तो 85.58 फीसदी छात्राएं परीक्षा में उत्तीर्ण रहीं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 74.34 प्रतिशत छात्राएं पास हुईं, जबकि छात्रों के पास होने का ग्राफ 59.45 फीसदी तक ही पहुंच सका। यहां पर छात्राओं की सफला पर उनके अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन के लोग काफी खुश व उत्साह से भरे हुए नजर आए।