फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Damage to crops due to cutting of Rajbhe track

हाथरस : रजबहे की पटरी कटने से फसलों को हुआ नुकसान

Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Damage to crops due to cutting of Rajbhe track
हाथरस : रजबहे की पटरी कटने से निकलता पानी। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव विधिपुर में मंगलवार की सुबह करीब छह बजे रजबहे की पटरी कटने से किसानों की फसल डूब गई। इससे आसपास के खेतों की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई। खेत में रखे बुर्जी, बिटौरे, भूसा और अनाज पानी में भीगकर खराब हो गया। किसानों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

किसानों ने आनन-फानन पटरी को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में किसानों ने जेसीबी की मदद से पटरी को दुरुस्त कराया। किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से अक्सर उनको नुकसान उठाना पड़ता है। रजबहे में बिना सफाई और सूचना के पानी छोड़े जाने से इस तरह की स्थिति पैदा होती है। किसानों ने सिंचाई विभाग से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed