{"_id":"60edd9b88ebc3ec25207d012","slug":"hathras-dalit-family-wandering-for-justice-for-three-days-shaphu-news-ali2680350176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : तीन दिन से न्याय के लिए भटक रहा दलित परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : तीन दिन से न्याय के लिए भटक रहा दलित परिवार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
चुनाव में खड़ा होने पर शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव बटपुरा में दबंगों ने एक दलित परिवार के साथ मारपीट की। पीड़ित परिवार ने रात में ही इसकी तहरीर कोतवाली में दी थी। पुलिस ने तहरीर लेकर पीड़ित परिवार की घायल महिला का मेडिकल कराया। स्थिति गंभीर होने के कारण उसे हाथरस रेफर कर दिया गया। अब पीड़ित परिवार मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन से कोतवाली के चक्कर काट रहा है। पीड़ित परिवार ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से गुहार लगाई है।
वीडियो में पीड़ित महिला बता रही है कि ग्राम पंचायत तामसी में ग्राम प्रधान की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। इस सीट पर उक्त ग्राम पंचायत के मजरा बटपुरा में से वाल्मीकि परिवार का एक सदस्य भी प्रधान पर के लिए खड़ा हुआ था। मतगणना के बाद वह हार गया। इसी को लेकर पहले एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें उससे बात करके उसको हारने का कारण बताया है।
इसी ऑडियो को लेकर गांव के एक दबंग परिवार ने 11 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे के लगभग उसके घर पर आकर मारपीट की जिसमें घर की महिला को काफी चोट आई। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में आकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर महिला का मेडिकल कराया। अब परिवार रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तीन दिन से कोतवाली का चक्कर लगा रहा है। परिवार का कहना है कि क्षेत्र एवं गांव के दबंग लोग उस फैसला के लिए दबाव बना रहे हैं। पुलिस ने भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। अब वह सादाबाद सीओ के पास अपनी गुहार लेकर जा रहे है।