{"_id":"6238c881daaa5b6b0e412333","slug":"hathras-dalit-family-assaulted-for-complaining-of-molestation-case-filed-against-five-hasayan-news-ali2875285166","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : छेड़खानी की शिकायत करने पर दलित परिवार के साथ मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : छेड़खानी की शिकायत करने पर दलित परिवार के साथ मारपीट, पांच पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
दलित परिवार से मिलने पहुंचे आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : HASAYAN
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव कैशोपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बरवाना में 18 मार्च को मेला फूलडोल के दौरान एक दलित परिवार के सदस्यों के साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने एवं छेड़खानी को लेकर मारपीट की गई थी।
इस घटना के संबंध में पीड़ित दलित परिवार ने कुंडा के चार युवकों सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को आजाद समाज पार्टी की जिलाध्यक्ष सुषमा सिंह और कमल वाल्याण ने युवक के घर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और कार्रवाई की मांग की।
गांव बरवाना निवासी रामदास के पुत्र महाराज सिंह ने बताया कि फूलडोल मेेला में कुछ लोग युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इसकी शिकायत उन्होंने कैशोपुर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार से की थी। इसी से नाराज होकर नंदा, प्रदीप, पप्पू सिंह, भुल्ला व पारस जैन ने घर पर आकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान महाराज सिंह को बचाने जब उनका पुत्र ललित कुमार, भतीजा अवलेश, श्रीनिवास व पत्नी गीता देवी आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों से दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।