फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Daghenta Rajbhe's track cut, many bigha crops submerged

हाथरस : दघेंटा रजबहे की पटरी कटी, कई बीघा फसल डूबी

Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Daghenta Rajbhe's track cut, many bigha crops submerged
सादाबाद के गांव गढ़ उमराव के पास पानी के तेज बहाव की वजह से कटी रजवाहे की पटरी । - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

रजबहे की पटरियां कमजोर हो रही हैं, लेकिन सिंचाई विभाग बेसुध है। रविवार की सुबह सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव के पास दघेंटा रजबहे में पानी का बहाव काफी तेज होने की वजह से रजबहे की पटरी कट गई, जिससे रजबहे के आसपास खेतों में खड़ी बाजरा की फसल पानी में डूब गई। मौके पर काफी संख्या में किसान पहुंच गए और कई घंटों के प्रयास के बाद रजबहे की पटरी को मिट्टी आदि डालकर बंद किया। सिंचाई विभाग के प्रति किसानों में बेहद आक्रोश देखा गया।
रजबहे की पटरी कटने से किसान लवकुश की लगभग 15 बीघा, लाला की लगभग छह बीघा, राजवीर सिंह की लगभग छह बीघा, नेत्रपाल की भी छह बीघा बाजरा की फसल पानी में डूब गई। किसानों में फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने को लेकर चिंता व्याप्त हो गई।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि अभी बारिश पड़ चुकी है। लिहाजा बाजरा की फसल को फिलहाल पानी की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन पटरी कटने से रजबहे का पानी खेतों में घुस गया। मौके पर सिंचाई विभाग का कोई कर्मी नहीं पहुंचा। मौके पर राजू प्रधान, दिलीप, सूमो, कान्हा, कप्तान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed