फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Dabish in search of accused in Ajayveer murder case

हाथरस: अजयवीर हत्याकांड में आरोपियों की तलाश में छापेमारी

Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Dabish in search of accused in Ajayveer murder case
अजयवीर हत्याकांड : आरोपियों की तलाश में छापा जारी
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। ग्राम विजाहरी निवासी अजयवीर हत्याकांड में बाकी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बता दें कि इस मामले में एक आरोपी शिवजी ने न्यायालय में समर्पण किया था। जिसे लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे थे। न्यायालय में समर्पण के बाद पुलिस हरकत में आई और हत्या आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी लगाई। सुनवाई के बाद सोमवार को अदालत ने आरोपी को रिमांड पर देने का आदेश किया है।
दरअसल 29 अक्टूबर को अजयवीर को कुछ लोग घर से बुला कर ले गए थे। देर शाम तक अजयवीर घर वापस नहीं लौटा था। तो परिजनों को चिंता सताने लगी थी। सुबह अगले दिन अजयवीर का क्षत विक्षत शव गांव के जंगल में पड़ा मिला था। शव की पहचान करने के बाद मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक सप्ताह बाद तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के दबाव में हत्या के एक आरोपी ने चकमा देकर न्यायालय में समर्पण किया था। जिसकी रिमांड लेने के लिए पुलिस ने न्यायालय में अर्जी लगाई थी। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने रिमांड का आदेश दिया है। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed