{"_id":"5f4d3ce88ebc3ea9cb3ff674","slug":"hathras-cylinder-filled-vehicle-caught-on-notice-of-low-gas-hathras-news-ali2426068141","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कम गैस होने की सूचना पर पकड़ी सिलिंडरों से भरी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कम गैस होने की सूचना पर पकड़ी सिलिंडरों से भरी गाड़ी
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रसोई गैस सिलिंडरों में घटतौली का मामला एसडीएम सदर ने पकड़ा है। एसडीएम ने अलीगढ़ रोड पर एक गाड़ी को रुकवा कर जब सिलिंडरों का वजन चेक कराया तो 25 सिलिंडरों में डेढ़ से ढाई किलो प्रति सिलेंडर गैस कम थी। इन सिलिंडरों को जब्त कर कर लिया गया है।
रसोई गैस सिलिंडरों से गैस निकाले जाने का खेल काफी पुराना है। जिले की कई गैस एजेंसियों के हॉकर गैस निकालने का काला कारोबार करते हैं। सोमवार को एसडीएम सदर प्रेमप्रकाश मीणा ने अलीगढ़ रोड पर वितरण के लिए जा रही सिलिंडरों से भरी एक गैस एजेंसी की गाड़ी रुकवाकर चेक किया।
इस दौरान 25 सिलिंडरों का वजन डेढ़ से ढाई किलोग्राम तक कम निकला। गाड़ी को सिलिंडरों सहित सीज कर दिया गया। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रखने की बात कही। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। 25 सिलिंडरों में गैस कम थी। इस एजेंसी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।