{"_id":"623a15d35368945e64250dea","slug":"hathras-cut-the-businessman-s-bag-and-blew-six-lakh-rupees-shaphu-news-ali287600766","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : व्यापारी का बैग काट छह लाख रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : व्यापारी का बैग काट छह लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन
बैग दिखाता व्यापारी। संवाद
- फोटो : SHAPHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
बस से आगरा जा रहे कस्बा के एक व्यापारी के छह लाख रुपये जेबकतरों ने उड़ा दिए। व्यापारी को जब पता चला तो उन्होंने बस को रुकवा कर पुलिस का फोन किया। मौके पर खंदौली पुलिस के साथ एसपी आगरा पश्चिम भी पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद बदमाशों कोई पता नहीं चल सका। व्यापारी ने थाना खंदौली में अज्ञात के खिलाफ इसकी तहरीर दी है।
कस्बा के एलआईसी गली बालाजी नगर निवासी खल चुनी व्यापारी आदित्य अग्रवाल ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह चौधरी चरण सिंह चौराहा से बस में बैठकर आगरा जा रहे थे। बस के 100 मीटर आगे चलने पर कस्बा के ही ईदगाह के समीप दो लड़के और बस में बैठ गए।
बस में काफी भीड़ थी। दोनों युवक उनके पीछे खड़े हो गए। वे थाना खंदौली के अंतर्गत पड़ने वाले गांव पांइया चौराहे के समीप बस से उतर कर चले गए। जब बस चली तो महसूस हुआ कि उनका बैग काट लिया है। जब पीठ से उतार कर बैग देखा तो उसमें रखे छह लाख रुपये गायब थे। व्यापारी ने बस रुकवाई और उतरकर देखा तो वे गायब थे। पीड़ित ने कोतवाली में इसकी तहरीर दी है।