फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Crowd in markets over two days of lockdown on festival

हाथरस: त्योहार पर दो दिन लॉकडाउन को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़

Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Crowd in markets over two days of lockdown on festival
हाथरस: रक्षाबंधन से पहले बाजार में खरीददारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रक्षाबंधन व ईद के त्योहार पर लॉकडाउन को लेकर बुधवार को बाजारों में खासी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जरूरत के सामान की जमकर खरीददारी की। मिठाई विक्रेता जिला प्रशासन की हरी झंडी मिलने का इंतजार कर रहे हैं। मिठाई की दुकान खोलने के संदर्भ में मिठाई विक्रेताओं ने ओसी कलेक्ट्रेट से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को बकरीद और सोमवार को रक्षाबंधन का पर्व है। शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में लोगों को त्योहार के दिन खरीददारी करने का मौका नहीं मिल पाएगा। लिहाजा सभी की कोशिश लॉकडाउन से पहले ही त्योहार के लिए जरूरी सामान जुटाने की है। बुधवार को शहर के पंजाबी मार्केट, बैनीगंज, सासनी गेट आदि स्थानों पर सजी दुकानों पर लोगों सेवइयां, राखी, कॉस्मेटिक आयटम की खरीददारी करते नजर आए। महिलाओं ने हाथों को सैनिटाइज करते हुए मेहंदी लगवाई। गर्मी कम होने के कारण बाजार में अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता मिले ओसी कलेक्ट्रेट से
हाथरस। रक्षाबंधन व ईद के पर्व को ध्यान में रखते हुए शनिवर व रविवार को मिठाई की दुकानें खोलने की मांग को लेकर रामेश्वर दयाल शर्मा और देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ओसी कलेक्ट्रेट से मिला। इन विक्रेताओं ने त्योहार को देखते हुए शनिवार व रविवार को दुकानों को खोलने की अनुमति देने की मांग की। ओसी कलेक्ट्रेट ने इस संबंध में डीएम से वार्ता करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed